सोमवार, 22 सितंबर 2025

आपको सफल और वास्तविक धनवान व्यक्ति बनना है इसके लिए क्या उपाय है ?

आपको सफल और वास्तविक धनवान व्यक्ति बनना है इसके लिए क्या उपाय है ?
हर वह व्यक्ति जिनको हर दिन समय पर भोजन प्राप्त हो जाता है,समय पर पहने के लिए साफ- सुत्रे वस्त्र प्राप्त होता है और जिनके पास रहने के लिए भवन है तो वह व्यक्ति पहले से धनवान है और जिनको हर दिन इन तीन भोजन, वस्त्र, भवन के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है और वह प्राप्त नहीं कर पाता है वही व्यक्ति वास्तव में गरीब और दरिद्र है | 

यह जीवन के लिए मूल आवश्यकता भोजन, वस्त्र, रहने के लिए भवन आपके पास है तो आप पहले से एक धनवान व्यक्ति है | इसके के अतिरिक्त आप जो कुछ भी आप पाना चाहते है यह सभी इच्छाये है और अगर आप अपने जीवन में  इन सभी इच्छाओ को प्राप्त करना चाहते है तो सर्व प्रथम अपने मन की शान्ति को प्राथिमिकता दीजिये तभी आप जीवन में उन्नति की लिए सही निर्णय लेने में सक्षम व्यक्ति बन जाते है अपने निर्धारित कार्यो को सही प्रकार से और परिश्रम के साथ प्राप्त कर लेते है | 

अगर आप अपने जीवन में अतिरिक्त शान्ति मन से प्राप्त करना चाहते है जिसके के कारण आप उनती को प्राप्त कर सके तो उसके कुछ नियम इस प्रकार है |  

1. प्रत्येक दिन मन की शुद्धता का ख्याल रखना जीवन में मन की  शुद्धता आवश्यकता क्यों है क्योंकि जीवन में  सारे विचार मन में ही उत्पन और खत्म होते है जीवन में ऊर्जा का प्रभाव भी यही से होता है चाहे ऊर्जा सरकारत्मक  विचारों का हो या नकारात्मक विचारो का | यह आपके मन की परिस्तिथि पर निर्भर करता है |

अगर आप अपने मन में सकारात्मक विचारों को जगह देंगे तभी आप उनती के मार्ग प्राप्त कर पाएंगे |  

अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा चाहते है तो मन की शुद्धता अति आवश्यक है जीवन में निरंतर ऊर्जावान बने रहने के लिए | सकारात्मक विचारों का गहन करे यह आवश्यक है जिससे कारण वश आपकी ऊर्जा संसार की सकारात्मक ऊर्जा के साथ जुड़ जाती है और मन शुद्ध होता है | 

मन की शुद्धता का ख्याल प्रत्येक दिन रखना है , मन को प्रत्येक दिन शुद्धि कैसे करना ?
उपाय : आप प्रत्येक दिन रात्रि को सोने से पहले एक घण्टा राम नाम जप करे अपने जीवन की सारी सांसारिक चिन्ताओ को छोड़कर |   

राम नाम जाप करे जिससे जीवन में हर प्रकार से सकरात्मक ऊर्जा का प्रभाव होने लगता है | 

राम नाम का जाप करने से मन में शान्ति प्राप्त होता है जिससे मन शान्त होता है |

राम नाम का जाप आप आज से प्रारम्भ करे सब अपने आप सही होने लगेगा |

आप अपने मन में राम नाम पर विश्वास करते हुए प्रत्येक दिन राम नाम जाप करें | 

राम नाम का जाप अव्य्श्य करे | 

उद्धरण में अगर आप को राम नाम जाप किस प्रकार करना है आप नीचे दिये गए वीडियो को सुनकर कर सकते है |  | 



जब आपका मन शान्त शुद्ध हो तभी आप सही निर्णय ले पाते | 

मन की शुद्धता बिगाड़ने वाली किन गलतियों को आपको नहीं करना है ?

उत्तर : यह एक मुफ्त कार्य है जो एक सामान्य, निर्धन, धनवान कोई भी व्यक्ति कर सकता है मन की शुद्धता बिगाड़ने से बचने के लिए |  

उपाये : आप अगर जीवन में अपने मन में शुद्धता और शान्ति का प्रभाव चाहते है तो यह गलती ना करे |   

माध्यम कुछ भी हो सकता है जैसे : O.T.T, टीवी चैनल, सोशल मीडिया वीडियो, न्यूज़ पेपर, मैगज़ीन, इंटरनेट इनमे आने वाले दूषित प्रोग्राम का बहिष्कार हमेशा के लिए कर दे जो आपके मन की शांति को बिगाड़ता है जो आपके मन में चिन्ता, क्रोध, लोभ, वाशना को बढ़ता है | दूषित प्रोग्राम जैसे : राजनैतिक पार्टियों , जातिवाद और धार्मिक झगड़े, सामाजिक, सरकार और प्राइवेट संस्था द्वारा अन्याय का होना और नाटक के द्वारा टीवी सीरियल या फिल्मो में देखिये जाने वाले घरेलु प्रतिशोध और झगड़े, सामाजिक अनाये, बलात्कार, हत्या इस प्रकार के दुष्कर्म से भरे प्रोग्राम यह आपके मन को दूषित और दुःखी करता है | 

जीवन में कभी- भी दूषित विषयो पर अतिरिक्त चर्चा और वहस ना करे कौन सही और कौन गलत इन कुतर्क ना करे और अपने आप को इन प्रकार के बातों में ख़ुद को ना उलझये | अपने मन की शांति को प्राथिमिकता दीजिये बेकार वहस में अपनी हार जीत का मायने नहीं रहता है | इन विषयों पर तुरन्त प्रभाव से चार्च बंद करे और जहाँ चर्चा हो रही वहाँ से तुरन्त दुर चले जाये या पलट कर जबाव देना, सुझाव देना बंद करें | 
 
कुछ लोग होते है जो हमेशा दुसरो की गलती गिनने और बताने आपके पीछे पड़ जाते है ऐसे लोग बहुत नेगेटिव और ओवर थिंकिंग विचारो वाले होते है  जितना अधिक हो सके उतना इनसे दूर रहे कम बात करे | वरना आपका मन  उनके बातों से प्रभावित होने पर मन दूषित हो जायेगा | 

अगर आप इन O.T.T, टीवी चैनल, सोशल  मीडिया वीडियो, न्यूज़ पेपर, मैगज़ीन, इंटरनेट माध्यम से कुछ देखना और सुनना चाहते है तो मन को शुद्ध करने वाले प्रोग्राम को ही देखे ,सुने और पढ़े | 

मन शुद्ध रहेगा तो मन शान्त रहेगा और निर्णय भी अच्छा रहेगा | 

2. आपका मन शान्त रहने पर अपने जीवन को विकसित करने के लिए उचित निर्णय लेना सरल होगा है  ?

अगर आप अपने जीवन के निर्णय को किसी कागज या डायरी पर लिखे , आप वही लिखे जो आप वास्तव में चाहते है यह नहीं जो आप दुसरो से सुनते है या परिवार, दोस्त, मोटिवेशनल स्पीकर, दुनिया वाले कहते है या फिर किसी और के वस्तु को देखकर जलन के कारण आपके मन में इच्छा जागी ऐसा बिलकुल ना करे यह आपके जीवन को बर्बाद कर देगा | 

अपनी इच्छाओ की सूची बनाये जो आप अपने जीवन में वास्तव में जो चाहते है | 

जीवन में धन, पद, वस्तु बाद में आता है निर्णय पहले आता है आज हम और आप दुनिया में जो कुछ भी देख रहे है या इस्तेमाल कर रहे है यह सब किसी के मन में पहले बना था बाद में संसार में आया है |

जैसे : हवाई जहाज, इलेक्ट्रिकल बल्ब इत्यादि वस्तुएं  या फिर किसी के जीवन में बहुत सारा धन- धान्य |  

उद्धरण के लिए अगर आप अपने जीवन में बहुत सारा धन-धान्य और दूसरी इच्छाओं को प्राप्त करना चाहते है तो उसे कुछ इस प्रकार किसी कागज - डायरी में साफ़-साफ़ विवरण के साथ लिखें | 
जैसे : -
बैंक अकाउंट में  कितना पैसा चाहिए उसे लिखे : 50,000  लाख करोड़   
वाहन कौन सी उसे लिखे जैसे : Mahindra Scorpio, BMW X5 
घर कैसा चाहिए उसे लिखे : बंगलो कम्पलीट सही वस्तु के साथ, सभी प्रकार की सुख सुविधा , सुरक्षा  व्यवथा के साथ | 
बिज़नेस कितने की  :  5,00,000  करोड़ की इंडस्ट्री 
बिज़नेस किस प्रकार का :  पर्यावरण संरक्षण, टेक्नोलॉजी, रिसर्च, हेल्थ, फ़ूड, 
पद : सीईओ, इन्वेस्टर 
महीने की कमाई : 5,000  करोड़ 
कमाई का उद्देश्य : धनवान बनना, धन और ज्ञान का उपयोग करके देश के उनती और सुरक्षा में साथ देना | 

3. सदैव जीवन में अपने निर्णय पर अड़ीग विश्वास रखें जो आप चाहते वह आपको मिलेगा |  

आज आप अभी से अपने मन के अन्दर विश्वास के साथ यह अनुभव करें आप जो चाहते वह सब आपके पास है और आप उसे प्राप्त कर रहे है |  मन में किसी भी प्रकार की शंका ना रखे भले परिणाम आपको बाहर कुछ और दिख रहा है  फिर भी अपने मन में यह अड़िग विश्वास बनाये रखे की जो कुछ आप प्राप्त करना चाह रहे है वह आपके पास आ रहा है |  
 
4. क्रिया (एक्शन) लेना है | बिना क्रिया के परिणाम प्राप्त नहीं होता | 

किसी भी क्रिया को प्रारम्भ करना बहुत कठिन लगता है पर आपको अपने निर्णय पर अड़ीग विश्वास रखते हुए क्रिया को प्रारम्भ करना है | क्रिया शुरू करने से पहले इन बातों की चिन्ता ना करे और ना डरे की क्रिया विफल हो जायेगा | 

कोई भी क्रिया पहले - पहल छोटी होती पर बाद में बढ़ी होती है | क्रियाओ में सफलता और विफलता दोनों प्राप्त होता है |  

सफलता से उतशाह बढ़ता है और अधिक काम करने में मन लगता है जिसके कारण मन में आनंद प्राप्त होतो है | 

विफलता निराशा बढ़ती है मन में दुःख प्राप्त होतो है पर यह याद रखे की विफलता एक शिक्षक के भांति आपको यह भी बताती है की आपने क्रिया मे कोई गलती की है और सुधार की जरुरत है यहाँ आपको रुकना नहीं है | नए प्रकार से नए समाधान करने है जिससे कारण आगे आने वाली सफलता को प्राप्त करने में साहयता प्राप्त होती |    

5 .जीवन में लगातार मन से निरंतर अनुशासन बनाये रखना और भी बिना रूके, बिना थके जीवन के कठिन से कठिन और विपरीत परिस्तिथिओं में आपको अपना अनुशासन का पालन करे | जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अनुशासन की भूमिका बहुत महतव्पूर्ण है |

सबसे पहले आप अपने लिए अनुशासन के नियम की सूची ख़ुद बनाये फिर उनका पालन करे | 

निर्धारित समय पर रात्रि को सोना | 
निर्धारित समय पर सुबह उठाना | 
निर्धारित समय पर शरीर स्वच्छ करना |  
निर्धारित समय पर सही अनुपात में स्वस्थ भोजन का ग्रहण करना |  
निर्धारित समय पर सही क़िताबों और वीडियो प्रोग्रामों द्वारा ज्ञान अर्जित करना जिसके करना जीवन में उनती मार्ग दिखें और साथ में मनोबल बढ़ाने में सहायता प्राप्त हो |  
 
पुरे संसार में अपने अनुशासन को पालन करने के लिए सिर्फ आप ही वह व्यक्ति है जो जिम्मेदार है आप किसी और को अनुशासन टूटने का दोष नहीं दे सकते |   

आप अपने सोने और जागने के एक मात्रा आप ही जिम्मेदार है इसलिए समय पर सोए और समय पर जागे | 
आज के युग में मोबाइल फ़ोन को लोग देर रात तक चलाते रहते है | जिसके के कारण लोग निर्धारित समय पर सोते नहीं और जागने में कठिनाई होती है | रात को सोते समय अधिक रात तक मोबाइल फ़ोन चलाने का जितना भी मन करे ख़ुद को रोके और निर्धारित समय पर सोए | मन को अनुशासित बनाने प्रारम्भ आप यही से करे मन को अनुशासित बनाये | 

कभी - कभी किसी कारण वश समय का अनुशासन टूटता है तो उसे जल्द दे जल्द फिर से पटरी वापस लेकर आये  अपने क्रिया और व्यापारिक समय को ना बिगड़े भले परिणाम कम मिले या ज्यादा | आप अपने निर्धारित समय को सही रखें |

6 .धनवान व्यक्ति अपने धन को अच्छे से सभालाता है | शान्त मन से निर्णय लेता है और जीवन में होने वाले हर खर्च और कमाई का लेखा झोका रखता है | जिससे कारण अपने जीवन में धन की परिस्तिथि का आंकलन कर लेता है |  जिसके कारण यह पता करने में आसान हो जाता है की वह कहाँ और कितना बेकार में अधिक खर्च हो रहा है जिसको बाद में कम किया जा सकता है और अगर बाद में आमदनी भी बढ़ती है तो इन्वेस्टमेंट भी बढ़ता जाता है | 

हर समझदार धनवान व्यक्ति अपनी आमदनी से निरंतर अपने भविष्य के लिए इन्वेस्ट करता जाता है जिससे वह उनती को प्राप्त कर सके |  

7. अगर आपको अपने जीवन अतिरिक्त धन चाहिए तो आपको धनवान व्यक्ति बनाने के लिए आपको व्यापार करना होगा | व्यापार ही वह माध्यम है जिसके करना लोग धनि बनते है | 

आप अपने जीवन में जो भी व्यापार करे भले छोटा सा ठेला लगाये या बड़ा शॉपिंग मॉल या बड़ी इंडस्ट्री आपको अपने व्यापारिक जीवन में लगातार सफल रहने के लिए किन बातों ख्याल रखना अति आवयशयक है |  जो गलतियाँ आपको अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आपको नहीं करना है |  

इस बात का हमेशा ख्याल रखे व्यापार में वस्तु की क्वॉलिटी, सही रेट, सही सर्विस के साथ-साथ सबसे अधिक व्यापारी के ऊपर ग्राहक का विश्वास ही व्यापार को चलता है जिसे आज के युग में लोग ब्रांड वैल्यू कहते है | 

व्यापारी को समाज में ग्राहकों के बीच व्यापार में विश्वास बनाने में समय लगता है तोड़ने में एक सेकण्ड | 

हमेशा अपने व्यव्हार से कस्टमर के विश्वास को बनाये रखने के लिए नीचे दिए गये कुछ विशेष सुझावों को हमेशा मैन्टन करे | चाहे आपका व्यापार छोट,बड़ा, नया या पुराना हो जीवन में आप कभी फ़ैल नहीं होंगे व्यापार में |  

1. कभी भी अपने ऊपर पुराने और सफल अनुभवी व्यापारी होने का घमण्ड ना करें | 

यह घमण्ड किसी के अच्छे खासे व्यापार को धीरे- धीरे ख़तम कर देता है | आपका ग्राहक गरीब, मिडिल क्लास या धनवान हो किसी से भी किसी प्रकार का भेद-भाव नहीं करना है सभी का सम्मान करे उनकी समस्या हर सम्भव हो सके तो समाधान करे पर अपनी बदनामी को दाव पर लगाकर नहीं करना है अगर आपसे कार्य नहीं होगा तो झूठा आस्वाशन और वादा ना करे | खुल कर सही बात बता दे कार्य होगा या नहीं | 

2 . आपको अपने ग्राहक के ऊपर कभी- भी क्रोध नहीं करना है | 

चाहे ग्राहक आपको सामान लेते समय आपको जितना भी फ्रस्ट्रेटेड कर दे सामान ले या ना ले आपको अपने मुँख पर हमेशा स्माइल रखना है | जैसे की आपको कोई फर्क नहीं पड़ा तभी आप धनवान और समृद्ध व्यक्ति बनेंगे |
गलती से कभी -भी आपको अपना तेवर और घमण्ड ग्राहक को नहीं दिखाना है | 

3 . आपको अपने ग्राहक से लोभ के वाशीभूत होकर अधिक रेट लेकर आपको ठगना नहीं है | 

आपको जितना लाभ उस वस्तु रखना चाहते है उसे पहले से मार्जिन रेट डिसाइड कर ले की आपको कितना मार्जिन रखना है  सेट कर ले | उद्धरण के लिए 7 से 14 % तक मार्जिन किन वस्तु पर कितना पेसेंटगे रखना है आप पहले  तय करे | आप कितना किस वस्तु पर नेगोसिएगे कर सकते यह भी आप पहले से डिसाइड कर ले | 

रेट फिक्स करते समय पर नीचे दिए चार बातो कर ख्याल रखें | 
  1. बहुत कम रयेर बिकने वाले वस्तु पर अधिक मार्जिन परसेंटेज रेट फिक्स करे | 
  2. कभी-कभी  बिकने वाले वस्तु पर मीडियम मार्जिन परसेंटेज रेट फिक्स करे | 
  3. रेगुलर बिकने वाले वस्तु पर कम मार्जिन  पर्सेंटेज रेट फिक्स करे | 
  4. किन वस्तु को अधिक मात्रा में ग्राहक ले तो कितना परसेंट डिस्काउंट देना है यह भी पहले से रेट सेट कर ले | 
4 . आपको अपने ग्राहक को डराना और उनके दिल में घबराहट पैदा नहीं करना है जिसके कारण आपका  ग्राहक धीरे-धीरे दोबारा आना बंद कर देता है | 

अगर ग्राहक किसी ऐसी वस्तु को आपको वापस देना चाहता है तो आप जाँच कर वापस ले ले या बदलवान चाहे तो बदल दे जिन वस्तुओं के साथ यह सम्भव है | महगी वस्तुओं पर आप पहले से बता दे की पैसे वापस नहीं होंगे बदले में दूसरा सामान लेना होगा | ग्राहक को सुविधा देना है ग्राहक को डरना या धमकाना नहीं है जैसे की अगर आप ग्राहक को कहते है की हम आपके लिए यह पैकेट खोल दिया तो आपको लेना पड़ेगा | पहले से सही मुनाफा देनी वाली पॉलिसी बनाकर रखें | 

5 . चाहे आपका ग्राहक हो या कोई और किसी के साथ भी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार का फालतू बात और फालतू टाइम पास नहीं करना है | 

अपने व्यापारिक स्थानों से एंटरटेर्मेंट की चीजों दूर रखे जैसे : टीवी,  मोबाइल पर वीडियो देखना बंद करे | 
कभी- कभी कोई ऐसा वीडियो सामने चला आता है | जो शारारिक शोषण, अश्लील गाने जिसके के करना बिशेष कर अच्छी घर की महिला ग्राहक उन जगहों पर आना पसन्द नहीं करती | आज से ही इन स्थानो से मनोरंजन के साधनो को दूर करे या बंद करे | 

अगर मनोरंजन करना ही है तो किसी ऐसे स्थानों में करे जैसे आपका घर और किसी और स्थानों पर |  गलती से भी व्यापारिक स्थानों पर मनोरंजन के साधन नहीं होने चाहिए | 

किन प्रकार के फालतू बातों का डिसकसन आपको अपने ग्राहकों के साथ नहीं करना है 
आपको अपने व्यापार पर फोकस करना है  हमेशा कस्टमर को सुविधा और मान सम्मान देना है उनसे पैसा लेने है | इसके अतिरिक्त कुछ और आपके दिमाग में नहीं चलना चाहिए आपके अपने व्यापारिक अनुष्ठानो पर | 

किसी भी नारी के विषय में अच्छी और बुरी किसी भी प्रकार की बात नहीं करनी है  चाहे नारी कैसी और कोई भी हो | ( जहाँ नारी का अनादर मतलब लक्ष्मी कर अनादर वहाँ लक्ष्मी नहीं ठहरी )

किसी भी नारी को मन में वासना से वशीभूत होकर देखना नहीं है | 
अगर आपको सेक्स सीन और न्यूड वीडियो देखने की बुरी आदत है तो यह आपके मन को वासना से वशीभूत रखते है | जिसके करना आप की भी नारी को देखते है तो आपका मन और आँखे सामने आने वाले किसी भी नारी के प्राइवेट पार्ट वाले हिसो की और गौर से देखने लगते है और मन में नारी को नगण देखने की इच्छा बड़ जाती है जिसके करना आपकी नजर ख़राब हो जाती है जिसके कारण आपके अपने व्यापारिक अनुष्ठानो पर अच्छी घर की महिला ग्राहक आपके पास आना पसन्द नहीं करती है | 

समाज आपके हर हरकतों को ध्यान देता है आप जो भी हरकत करते है किसी को बताने की जरुरत नहीं पड़ती लोग आपके हरकतों से आपको लोग पहचान जाते है  आप अपने आप को ज्यादा चतुर ना समझे | समाज आपको कुछ कहता नहीं इसका मतलब यह नहीं है आपको को लोग देख और समझ नहीं पा रहा है यह पब्लिक है आपके कॅरक्टर को अच्छे से जानती है |आप अपना आचरण सही रखें आप अपने व्यापार में उनती प्राप्त करेंगे |  

अगर आप व्यापार में उनती करना चाहते है तो सेक्स सीन और न्यूड वीडियो तत्काल प्रभाव आज से देखना बन्द करें | तभी आपका  नजर और आचरण  सही सुधरेगा तभी अधिक महिला ग्राहक आपके व्यापारिक अनुष्ठान पर आना प्रारम्भ करेगी और अपने परिवार के बच्चो को भी आपके पास भेजने से झिझक नहीं होगी और आपका व्यापार अधिक उनती करेगा |   

कभी -भी किसी भी नारी को ३ सेकण्ड में देखकर पहचान लेना है फिर उनके छाती , चेहरे या पीछे मुड़ने पर उनके  प्राइवेट पार्ट की और आपको ज्यादा ताड़ना नहीं है | आपको अपने व्यापार पे ध्यान देना है इन अंगों पर नहीं | ( जहाँ नारी का अनादर होगा मतलब लक्ष्मी कर अनादर वहाँ लक्ष्मी नहीं ठहरी )
 
  • किसी भी राजनैतिक विषयों में बात नहीं करनी है | 
  • किसी भी प्रकार के धार्मिक विषयों में बात नहीं करनी है | 
  • किसी भी प्रकार के जाति सूचक विषयों में बात नहीं करनी है |
  • किसी भी प्रकार के भाषा सूचक विषयों में बात नहीं करनी है |
  • किसी भी प्रकार से किसी के बारे में व्यक्तिगत सुझाव और टिपणी नहीं करनी है | 
  • कभी भी किसी भी प्रकार से आपको किसी भी विषय में अच्छा और बुरा चुगली बाजी नहीं करनी है |  
  • ना किसी पक्छ लेना है और ना ही किसी का विपक्छ नहीं बनना है | 
  • ना किसी को सही बोलना है और ना ही गलत बोलना है | न्यूट्रल रहकर अपने व्यापार पे ध्यान देना है | 
  • सिर्फ आपको अपने व्यापार से जुडी बातो को ही करना है इसके अतिरिक्त किसी और विषयो में बाते नहीं करनी है |
  • आप क्या और किसे पसन्द करते है अपनी व्यक्तिगत बातों को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों चर्चा अपने ग्राहकों के साथ नहीं करनी है | 
किसी भी प्रकार से फालतू बातो को करने से आपका अपना फोकस बिगड़ता है और कार्य में बाधा उत्तपन होती है या तो आप से किसी भी प्रकार की गलती हो सकती जिसके करना आपको कभी-कभी  नुकशान भी हो सकता है | 

जैसे : सामान के पैसे जोड़ने में गलती , सही पैसे काटने में गलती, कार्य करने में गलती और कार्य में देरी अन्य प्रकार के अनेकों नुकशान हो सकते है आप अपने अनुभव से सिख सकते है |   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपको सफल और वास्तविक धनवान व्यक्ति बनना है इसके लिए क्या उपाय है ?

आपको सफल और वास्तविक धनवान व्यक्ति बनना है इसके लिए क्या उपाय है ? हर वह व्यक्ति जिनको हर दिन समय पर भोजन प्राप्त हो जाता है,समय पर पहने के ...